शिवपुरी: चार उप निरीक्षकों को कार्यवाहक निरीक्षक के पद पर पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामनाएं

 

शिवपुरी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार शिवपुरी जिले के चार उप निरीक्षकों को कार्यवाहक निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रकट कीं।

पदोन्नत अधिकारी:

1. उनि कामता प्रसाद शर्मा

2. उनि दीपक शर्मा

3. उनि जितेन्द्र चंदेलिया

4. उनि कुलदीप सिंह जाटव


पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को स्टार लगाकर उन्हें कार्यवाहक निरीक्षक के पद की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को उनके नये दायित्वों के प्रति समर्पित और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी।

इस पदोन्नति के बाद शिवपुरी पुलिस बल में और मजबूती आने की उम्मीद है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें