मीडिया जगत के दिग्गज उमेश उपाध्याय का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

 

नई दिल्ली: भारतीय मीडिया के प्रतिष्ठित नाम और वरिष्ठ पत्रकार उमेश उपाध्याय का आज दुखद निधन हो गया। उपाध्याय जी के निवास पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

उमेश उपाध्याय ने भारतीय मीडिया में चार दशकों से अधिक समय तक विभिन्न माध्यमों में अपने योगदान से एक अमिट छाप छोड़ी। उनके करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से हुई थी, जिसके बाद उन्होंने रेडियो, टेलीविज़न और डिजिटल मीडिया में भी अपने काम से पहचान बनाई। उन्होंने ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’, ‘ऑल इंडिया रेडियो’, ‘डीडी न्यूज’, ‘नेटवर्क18’ और ‘जी न्यूज’ सहित कई प्रमुख समाचार संगठनों के साथ काम किया। 

उपाध्याय जी का योगदान सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने मीडिया की नई पीढ़ी को भी अपने अनुभव से मार्गदर्शन दिया। उनकी विनम्रता, निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा की हमेशा सराहना की जाती रही है। 

उनके असामयिक निधन से मीडिया जगत को भारी क्षति पहुंची है। विभिन्न पत्रकार और मीडिया संगठनों ने उमेश उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

एक टिप्पणी भेजें

एक टिप्पणी भेजें